जीत के बाद रिंकू सिंह ने खोला 100 मी. लंबे छक्के का राज, बवाली सिक्स बना चर्चा का विषय
ये है छक्के (6th) का रहस्य
रिंकू ने अपनी पारी के दौरान 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया द्वारशुइस द्वारा फेंके गए पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू ने अपने कदमों का इस्तेमाल किया और लॉन्ग-ऑन पर इतना जोरदार छक्का जड़ा कि हर कोई हैरान रह गया| गेंद विशाल स्टेडियम के दूसरे टियर वाले हिस्से में गिरी| जब उनसे इतने लंबे शॉट लगाने का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से जिम जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे वजन उठाना पसंद है जिससे मुझे ताकत मिलती है।’
टीम सूर्यकुमार (सूर्यकुमार यादव) ने शुक्रवार को मेहमान कंगारुओं को 20 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया और 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। वैसे तो जीत में प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल रहे| लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां Rinku Singh के सिक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बटोरीं। दोनों ने मिलकर पांच छक्के लगाए| लेकिन चर्चा का विषय Rinku Singh का 100 मीटर लंबा छक्का था| जो अपने आप में किसी बयान से कम नहीं था इस शॉट के जरिए रिंकू ने संदेश दिया कि वह इस तरह से भी बल्लेबाजी करके गेंदबाजों की आंखें खोल सकते हैं वहीं जीत के बाद इस लेफ्टी बल्लेबाज ने अपने शॉट के पीछे का राज भी खोला|
‘IPL से बढ़ा आत्मविश्वास’
शुक्रवार को यहां भारत की 20 रनों की जीत के बाद रिंकू ने बीसीसीआई टीवी पर जितेश से कहा, ‘मैं लंबे समय से खेल रहा हूं। मैं पिछले 5-6 साल से आईपीएल में खेल रहा हूं जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है मुझे खुद पर भरोसा है और मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं।’
Comments
Post a Comment